Posts

Showing posts from May, 2018

Sher O Shayari

Sher O Shayari performance on Office Family Day...have a look... Click below link for full recording : https://youtu.be/OmM002pI_kA

हिंदी कविता : ज़िन्दगी के डर

Image
हिंदी कविता : ज़िन्दगी के डर छूना तो हर कोई चाहता है आसमान, पर इंसान धरती पर गिरने से डरता है उम्मीदों के दिए तो हर कोई जगाना चाहता है, पर इंसान दियो के बुझने से डरता है नदी में तैरना तो हर कोई चाहता है, पर इंसान पानी में डूबने से डरता है कामयाबी तो हर कोई चाहता है ज़िन्दगी मैं, पर इंसान कोशिश को करने से डरता है सोचता तो हर कोई है तरक्की को पाने का, पर इंसान कुछ नया करने से डरता है सपने तो हर कोई देखता है ज़िन्दगी मैं, पर इंसान सपनो पर विश्वास करने से डरता है दूसरों को काम करने की नसीयत तो हर कोई देता है, पर इंसान खुद उस काम को करने से डरता है भगवन को मानते तो हर कोई है, पर इंसान खुद से ज्यादा भगवन पर विश्वास करने से डरता है खुली हवा में सांस तो हर कोई लेना चाहता है, पर इंसान धूल भरी आंधी से डरता है अमीर तो हर कोई बनना चाहता है अपनी ज़िन्दगी मैं, पर इंसान आमीरी में छिपे लालचपने से डरता है पाना तो हर कोई चाहता है अपने लक्ष्य को, पर इंसान लक्ष्ये के ना पूरे होने के गम से डरता है जन्नत तो हर कोई पाना चाहता अपनी ज़िन्दगी मैं, पर इंसान ...

हिंदी कविता : होली का त्यौहार

हिंदी कविता : होली का त्यौहार अलग अलग रंगों से भरा होता है ये होली का त्यौहार हरे लाल पीले नीले रंगों से मिलकर बनता है ये होली का त्यौहार होलिका दहन की पूजा से नया सा एहसास करवाता है ये होली का त्यौहार गर्मी की दस्तक देने का संकेत दे देता है ये होली का त्यौहार गुजियों के स्वाद से रूबरू करवाता है ये होली का त्यौहार गुलाल की महक से भरा होता है ये होली का त्यौहार वृन्दावन के मुरली मनोहर ने रचा है ये होली का त्यौहार गोकुल मे लात मार कर आज भी खेला जाता है ये होली का त्यौहार भांग पीकर मदहोश होकर मना लिया जाता है ये होली का त्यौहार हर इंसान अपने अलग ही अंदाज़ से मनाता है ये होली का त्यौहार पानी के गुब्बारे को एक दूसरे को मार कर मन लेते है ये होली का त्यौहार पिचकारी की धार से पानी एक दूसरे पर फेक कर खुशियां मनाते है ये होली का त्यौहार गाने बाजे के साथ नाचते गाते मस्ती में डुबो देता है ये होली का त्यौहार हिंदुस्तानी के साथ फिरंगी भी ज़बरदस्त तरीके से मनाता है ये होली का त्यौहार मजहब के नाम से परे हर शख्स के मन्न में खुशियां दे जाता ह...

हिंदी कविता : हमारा शिवाय

Image
नन्हा सा प्यारा सा है हमारा शिवाय कुछ दिनों पहले ही दुनिया में आया है हमारा शिवाय शिव शंकर के आशीर्वाद का वरदान है हमारा शिवाय घर के आँगन को फूलों की तरह महका चुका है हमारा शिवाय ज़िन्दगी जीने का नया अरमां है हमारा शिवाय नींद से भरी जैसे कोई तिजोरी है हमारा शिवाय ज़िन्दगी के सब गम भुलाकर खुशियाँ भर देता है हमारा शिवाय रातों की नींदें उड़ाने में खूब माहिर है हमारा शिवाय अपनी मन की मर्ज़ी का खुद ही मालिक है हमारा शिवाय रोते रोते कभी भी हस्स पड़ता है हमारा शिवाय जब मन करता है सोये, जब मन करता है रात भर हम सबको जगाता है हमारा शिवाय कभी लगता है ना जाने कितना कुछ सोचता रहता है हमारा शिवाय तो कभी लगता है बस रोता ही रहता है हमारा शिवाय इतनी जल्दी हम सबकी ज़िन्दगी मैं काफी अहम हो गया है हमारा शिवाय मुर्गे की बांग से पहले ही हम सबको जगा देता है हमारा शिवाय रोने और सोने में ही हर वक़्त व्यस्त रहता है हमारा शिवाय गोकुल के कान्हा की तरह बहुत नटखट है हमारा शिवाय दूध ना मिले तो पूरे घर को सर पे उठा लेते है हमारा शिवाय पूरे परिवार को नए रिश्ते की पहचान से जोड़ चुका ह...

हिंदी कविता : ज़िंदा हूँ

Image
हिंदी कविता : ज़िंदा हूँ तमाम उम्र गुज़र जाती है युही अंसुनि उनकहीं उलझनो मैं, ना जाने कौन सी नई उलझन में फसने के लिए ज़िंदा हूँ ज़ख्म पर मरहम तो बस वक़्त ही लगा पाता है, उस सही वक़्त के आने के इंतज़ार के लिए ज़िंदा हूँ उम्मीद की रोशनी कुछ ऐसी सी हो गयी है के दिखाई ही नहीं देती, हर लम्हा उस रोशनी की तलाश के लिए ज़िंदा हूँ ज़िन्दगी मैं दुःख के कारण खुशी से कई ज्यादा है, इसी दुःख सुख भारी ज़िन्दगी को जीने के लिए ज़िंदा हूँ किसी पल लगता है कि बस और कुछ नही बचा इस ज़िंदगी में, फिर भी ना जाने और कौन सी अनकही अनसुनी बातें कहने सुनने के लिए ज़िंदा हूँ डूबता सूरज और उगते हुए चाँद का वक़्त एक ही है, इस अजब गजब नज़ारे को हर रोज़ देखने के लिए ज़िंदा हूँ भागती चली जाती है सड़कों पर तमाम गाड़ियां, ना जाने कौन सी ना खत्म होने वाली भीड़ में फसने के लिए ज़िंदा हूँ चोट लगती है तो दर्द तम्माम उम्र तक रहता है, ना जाने और कितने दर्दों को सहने के लिए ज़िंदा हूँ हर दिन सुबह सूरज उगता है और शाम को डूब जाता है, क्या पता कौन सी वो आखरी सुबह देखने के लिए ज़िंदा हूँ ...

हिंदी कविता : ज़िन्दगी एक एहसास

Image
हिंदी कविता : ज़िन्दगी एक एहसास क्या हुआ जो वक़्त आज साथ नहीं है तेरे |  वक़्त ही तू है कोई खुदा थोड़ी है || मुसीबतों से लड़ते रेह जब तक है जान बाजुओ मैं तेरे | मुसीबत ही तू है कोई डरा सिंह थोड़ी है || कोशिश करने से कभी भी घबरा मत तू | मंज़िल को पाना या ना पाना तेरे हाथ में थोड़ी है || काँटों पर चलोगे तो कांटे तो पैर मैं लगेंगे ही | काँटे ही तो है कोई बंदूक की गोली थोड़ी है || हर पल लगता है कि बस ख़ुशी ही रहे इस जीवन में हमेशा | पर गम के बिना जीने में कोई मज़ा थोड़ी है || हस्ता रेह हमेशा ज़िन्दगी मैं तू | हसने पर कोई जीएसटी थोड़ी है || उमीदों की कोई सीमा नही होती | उमींद है कोई वागाह बॉर्डर थोड़ी है || मरने के बाद सब जन्नत जाना चाहते है | पर जीने से पहले मरना थोड़ी है || विदेश जाने की होड़ लगी है आजकल | पर अपने देश में किसी चीज़ की कमी थोड़ी है || डर डर के क्यों जीता है इस ज़िन्दगी मैं तू | डर ही तो है ओसामा बिन लादेन थोड़ी है || चलते रहो ज़िन्दगी के सफ़र में कदम बढाकर | इस...