हिंदी कविता दशहरा | Dussehra Poem
आया बुराई पर अच्छाई की जीत का खास त्योहार ये दशहरे का | नवरात्रे के पूरे होने का प्रतीक है खास त्योहार ये दशहरे का || विजय दशमी के रूप में भी मनाया जाता है खास त्योहार ये दशहरे का | लंकापति रावण की निर्धारित मृत्यु के उपलक्ष में पूरे भारत में प्रसिद्ध है खास त्योहार ये दशहरे का || दस दिनों से संचालित रामलीला का समापन करवाता है खास त्योहार ये दशहरे का | श्री राम और रावण के युद्ध का परिणाम श्री राम की विजय से पूरी दुनिया को दिखलाता है खास त्योहार ये दशहरे का || रावण के बड़े बड़े पुतले हर जगह लगाने के महत्व को दर्शाता है खास त्योहार ये दशहरे का | उन रावण के पुतलो को वध के बाद श्री राम द्वारा जलवाया जाता है खास त्योहार ये दशहरे का || बच्चे जवान या फिर हो बूढ़े हर किसी को रावण दहन के बहाने एकजुट करवाता है खास त्योहार ये दशहरे का | जगह जगह बड़े बड़े मेले में लोगों की भीड़ का ताका भी लगवा देता है खास त्योहार ये दशहरे का || सुर्यास्त के साथ साथ रावण के पूरे कुल का भी अस्त हम सबको दिखलाता है खास त्योहार ये दशहरे का | कैसे अहंकार क...