Posts

Showing posts with the label poetries by rahul sapra

जन्माष्टमी पर्व पर हिंदी कविता

Image
गोकुल के हमारे नटखट से ये नंदलाला बड़े मोहक से निराले से है हमारे ये नंदलाला अपनी हँसी से सबके मन को मोह लेते है हमारे ये नंदलाला वृन्दावन, मथुरा, गोकुल, नंदगाँव और बरसाने में आज भी बसें है हमारे ये नंदलाला नीति वन में गोपियों संग हर रोज़ रासलीला रचते है हमारे ये नंदलाला गोकुल के हमारे नटखट से ये नंदलाला माखन के तो जैसे दीवाने से है हमारे ये नंदलाला मासूम सा चेहरा बना कर ना जाने कितने ही घरों का माखन है चुराया हमेशा बस मुस्कुराते ही रहते है हमारे ये नंदलाला उनकी इसी अंदाज पर आज भी इस समाज में हर घर में पूजे जाते है हमारे ये नंदलाल गोकुल के हमारे नटखट से ये नंदलाला हर साल नंदलाला का जन्मदिन जन्म अष्टमी के रूप में मनाया जाता है सारे मंदिर और बाज़ारों को आलीशान ढंग से सजाया जाता है पूरे दिन नंदलाला के नाम का रखकर उपवास आधी रात को इनके जन्म होने पर प्रेम भाव से इनके नाम का प्रसाद पूरा होता है उपवास गोकुल के हमारे नटखट से ये नंदलाला

हिंदी कविता - त्योहार ये रक्षाबंधन का

Image
बहनो और भाइयों का त्योहार ये रक्षाबंधन का भाइयों की लंबी और खुशहाल ज़िंदगी के लिए बहनो द्वारा मनाया जाता है त्योहार ये रक्षाबंधन का सभी गीले शिकवे भुला कर हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है त्योहार ये रक्षाबंधन का चाहे जितनी भी व्यस्त हो सभी बहने  बस दौड़ी चली आती है राखी अपने भाई को बांधने के लिए तभी तो अटूट रिश्ते का एक बेमिसाल उद्धरण है त्योहार ये रक्षाबंधन का बहनो और भाइयो का त्योहार ये रक्षाबंधन का बहने सुबह से ही सज धज के निकल पड़ती है अपने घर से भाई को जब तक रखी ना बाँध ले अन्न का एक निवाला तक नही खाती ये बहनें हमेशा अपने भाई की लंबी और खुशहाल ज़िन्दगी की दुआएं करती रहती ना जाने कैसे हर साल बहन और भाई के इस रिश्ते की कितनी ही नई मिसालें दे जाता है त्योहार ये रक्षाबंधन का बहनो और भाइयो का त्योहार ये रक्षाबंधन का कितनी बहनो और भाइयो को इस त्योहार को मनाने का अवसर ही नही मिल पाता नौकरियों, कारोबार और परिवार के चक्कर में भाई देश के एक कोने में तो बहन किसी दुसरे कोने में डाक से राखी अपने भाई को हर साल भेज देती है बहने औ...

मासूमियत

Image
मासूमियत की कोई परिभाषा नही होती | इंसान हो या जानवर मन की अभिलाषा कम किसी की भी नही होती || ज़ुबान का खेल है सारा | बिना कहे तो किसी को भी यहां खाने को रोटी तक नसीब नही होती || ◆◆◆राहुल सप्रा◆◆◆

मेरा बेटा - शिवाय

Image
तेरे चेहरे पर इस खुशी के लिए मेरी इस ज़िन्दगी का हर लम्हा कुर्बान | तू जब पास ना हो तो जीने की क्या है फिर वजह || हस्ता रह मुस्कुराता रह हमेशा तू इसी तरह | मेरी इस नई दुनिया में खुशियों का है तू बड़ा सा दरिया || ~~~राहुल सप्रा~~~

अटल नही

ज़िन्दगी मैं ज़िन्दगी की सांसें अटल नही | आज बीत जाने के बाद कल का सूरज देखना भी अटल नही || आज देश ने अपना अनमोल रतन अटल जी को खो दिया | सारा जग जानता है उस अटल के सिवा दूसरा कोई अटल नही || महान इंसान स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को एक छोटे से कवि राहुल सप्रा की ओर से श्रंद्धाजलि