Posts

Showing posts with the label गांधी जयंती पर कविता

गाँधी जयंती पर हिंदी कविता

Image
आज़ादी पर अंग्रेजो को धूल थी जिसने चटवाई, निकल पड़े थे अकेले ही आज़ादी दिलवाने की कसम थी जिसने खाई || पूरा जहांन कॉप उठा था सुनकर इनके किस्से, बूढ़े बच्चे या फिर हो कोई जवान हर कोई साथ था इनके लड़ने आज़ादी की वो लड़ाई || हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है इनकी जयंती, इस दिन सुबह से ही होते है इनकी ही बहादुरी के महान चर्चे || अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम कर दी थी जिसने, उसके जन्म दिवस पर उसको याद करने की वो घड़ी है फिर से आई || विनम्रता भरे अपने स्वभाव से लाठी के सहारे ना जाने कितने ही आंदोलन थे जिसने किये, स्वतंत्रता  दिलवाने में खुद की ज़िंदगी को ही जीना जो थे गए भूल || आज भी दुनिया जिनको प्यार से बापू कहकर है पुकारती, उस महात्मा गांधी को हर हिन्दुस्तानी का है कोटि कोटि नमन || अब गांधी जयंती को स्वछता दिवस के तौर पर भी मनाया है जाता, क्योकि अंग्रेजों की सफाई के बाद अब अपने इस भारत देश को गंदगी से है दिलवानी आज़ादी ||