Posts

Showing posts with the label narendra modi

परछाई

Image
परछाई परछाई बयान करती है किसी जीव या किसी निर्जीव के होने का | परछाई बयान करती है के कैसे एक वक्त में एक चीज़ दो दिख सके || परछाई बयान करती है एक लहराती हुआ प्रतिबिम्ब | परछाई बयान करती है संकेत उजाले का, क्योकि उजाला खत्म होने पर ना जाने कहाँ उड़ान छू हो जाए ये परछाई || ●●●राहुल सप्रा●●●

मेरा बेटा - शिवाय

Image
तेरे चेहरे पर इस खुशी के लिए मेरी इस ज़िन्दगी का हर लम्हा कुर्बान | तू जब पास ना हो तो जीने की क्या है फिर वजह || हस्ता रह मुस्कुराता रह हमेशा तू इसी तरह | मेरी इस नई दुनिया में खुशियों का है तू बड़ा सा दरिया || ~~~राहुल सप्रा~~~

हिन्दी कविता - तस्वीर

Image
ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर कोई पल बीत जाने के बाद उसकी दास्तान तमाम उम्र तक सुनाती रहती है हर तस्वीर किसी लम्हे को फिर से देख कर एक मीठी सी हँसी होठों पर ले आती है हर तस्वीर अपनो के दूर चले जाने के बाद उनको अपने पास होने का एहसास करवाती है हर तस्वीर ज़िन्दगी की भाग दौड़ से एक पल के लिए मन में सुकून दे जाती है हर तस्वीर ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर किसी भी बीते लम्हे को तेज़ी से याद करवा देती है हर तस्वीर चेहरे पर हमेशा सिर्फ मुस्कुराहट ही दर्शाती है हर तस्वीर अपनो को अपनो के ओर करीब ले आती है हर तस्वीर अपनो से प्यार को शब्दों के बिना ही दर्शा देती है हर तस्वीर ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर तस्वीरों के भंडार में आज खो सी गयी है हर तस्वीर मौका कोई भी हो हर वक़्त बस खींची जाती है एक नई तस्वीर आजकल तो बस दिखावा सी बनकर ही रह गयी है हर तस्वीर तभी तो दिन ब दिन कम जज़्बाती होती जा रही है हर तस्वीर ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान क...

हिंदी कविता - वतन ये मेरा हिन्दुस्तान

Image
राहुल सप्रा प्रस्तुति हिंदी कविता - वतन ये मेरा हिन्दुस्तान वतन ये मेरा हिन्दुस्तान हिन्दुस्तान है वतन मेरा, इसपर है फर्क हमें पूरा  इस देश की तरक्की के लिए जितना भी हो पायेगा मरते दम तक करने की पुरी कोशिश करते रहेंगे मानते हैं के हम किसी फौज या फिर किसी राजनीति का हिस्सा नही, पर फिर भी अपने मुल्क को तरकी दिलवाने में कभी भी पीछे नही हटेंगे वतन ये मेरा हिन्दुस्तान वतन के लिए कुछ भी करने का जज़्बा रखता हैं हर हिन्दुस्तानी  वतन पर मर मिटने को भी सबसे पहले खड़ा होता है हर हिन्दुस्तानी यु तो कामयाबियों कि नई बुलंदियों हर दिन छूता है मेरा ये वतन पर दुनिया में हिंदुस्तान को सबसे सक्षम देश बनाने में आज भी जुटा है हर हिन्दुस्तानी वतन ये मेरा हिन्दुस्तान यहां कुछ ही कदमों पर भाषाएं बदल जाया करती है कोई भी शख्स जो हो अमीर से अमीर या फिर हो गरीब से गरीब, हर किसी को यहां खाने को दो वक्त की रोटी तो मिल जाया करती हैं अंग्रेजों से आज़ादी के बाद संसार में एक अलग पहचान मेरे वतन ने बनायी है जो इतने कम वक्त में ही अपनी अलग ही छाप इस ज़...