हिन्दी कविता - तस्वीर

ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर

कोई पल बीत जाने के बाद उसकी दास्तान तमाम उम्र तक सुनाती रहती है हर तस्वीर

किसी लम्हे को फिर से देख कर एक मीठी सी हँसी होठों पर ले आती है हर तस्वीर

अपनो के दूर चले जाने के बाद उनको अपने पास होने का एहसास करवाती है हर तस्वीर

ज़िन्दगी की भाग दौड़ से एक पल के लिए मन में सुकून दे जाती है हर तस्वीर

ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर

किसी भी बीते लम्हे को तेज़ी से याद करवा देती है हर तस्वीर

चेहरे पर हमेशा सिर्फ मुस्कुराहट ही दर्शाती है हर तस्वीर

अपनो को अपनो के ओर करीब ले आती है हर तस्वीर

अपनो से प्यार को शब्दों के बिना ही दर्शा देती है हर तस्वीर

ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर

तस्वीरों के भंडार में आज खो सी गयी है हर तस्वीर

मौका कोई भी हो हर वक़्त बस खींची जाती है एक नई तस्वीर

आजकल तो बस दिखावा सी बनकर ही रह गयी है हर तस्वीर

तभी तो दिन ब दिन कम जज़्बाती होती जा रही है हर तस्वीर

ज़िन्दगी के हसीन लम्हो की दास्तान को बयान करती है हर तस्वीर

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी कविता - उम्मीदों की कश्ती

Lohri Shayari 2019 | Lohri Poem

घाट नदी का