Hindi Poetry On Diwali | त्योहार दीवाली
आया आया त्योहार ये दीपावली का है आया | लाया लाया अपने संग ये तमाम खुशियां है लाया || चमकता हुआ उजाला चारो ओर ये त्योहार है लाया | हमारे सभी त्योहारो में सबसा बड़ा त्योहार ये दीपावली का है आया || श्री राम चन्द्र के चौदह वर्ष वनवास से घर वापसी पर मनाते है त्योहार ये | घर घर में दिए जलाकर सिया राम के गुणगान चारों ओर करवाता है त्योहार ये || लष्मी गणेश की पूजा करके अपने घर और व्यापार में समृद्धि है भर जाता त्योहार ये | अपनो से गीले शिकवे भूला कर अपनो के ओर करीब ले आता है ऐसा है त्योहार ये || हर जगह पटाख़े फुलझड़ी अनार हवाइयां इत्यादि एक प्रतीक है इस बड़े त्योहार का | अपने सभी सगे संबंधियों में तरह तरह के सुंदर उपहारो के आदान प्रदान से खुशियां का अलग ही माहौल बन जाता इस त्योहार का || हर उम्र के लोग अपनो के साथ लुत्फ लेते कुछ अपने ही अंदाज़ में | मिठाई तो एक ज़रिया है ऐसे शुभ मौकों पर अपनो का मुँह मीठा कराने का || शुभ लाभ की गूंज से झूम उठता है पूरा घर और बाजार का हर कोना | मस्ती और खुशहाली में डूब जाता है पूरी दुनिया का कोना कोना || पटाखों द्वारा प्...