भक्ति कविता : Prayag Kumbh 2019 Sangam Prayagraj Allahabad
त्रिवेणी संगम के तट पर फिर से एक बार है आया कुंभ का ये विशाल मेला | सभी भक्तों को शाही स्नान का न्योता है दे रहा कुंभ का ये विशाल मेला || पूरी दुनिया के हर कोने से श्रद्धालुओं का टाँका सा लग जाता | हर मजहब हर रंग फिर चाहे हो कोई भारत देश का या हो विदेश का , आस्था की डुबकी से सभी के मन को पावन कर जाता कुंभ का ये विशाल मेला || त्रिवेणी के संगम पर होता मिलन माँ गंगा यमुना और सरस्वती का | शिव शंकर की भक्ति में सभी भक्तों को विलीन है कर जाता कुंभ का ये विशाल मेला || अलग अलग धर्म गुरुओं को ऐसे ही महा कुम्भ के दौरान एक साथ देखना बड़ा सोभाग्य भरा होता है | हर शाही स्नान के दिन उन सभी धर्म गुरुओं से ही उस शाही स्नान का आग़ाज़ है करवाता कुंभ का ये विशाल मेला || प्रयागराज की पावन धरती पर लगा है 2019 का ये विशाल कुंभ का मेला | त्रिवेणी संगम के पावन जल को अमृत में बदल चुका है कुंभ का ये विशाल मेला || कहते है के कुंभ में स्नान करने से जन्मो जन्मो के पापों का नाश हो जाता है | धरती पर ही रह कर इंसान को स्वर्ग सा एहसास है करवाता कुंभ का ये विशाल मे...