Posts

Showing posts with the label chand shayari in hindi font

चाँद जब छिपता है बादल में | चाँद शायरी | Chand Par Shayari

Image
चाँद जब छिपता है बादल में तो लगता है रात के वक़्त एक नई सी रात हो गयी हो जैसे | चाँद जब रहता है खुले साफ आसमान में तो लगता है रात के वक़्त मद्धम मद्धम सा कहीं दिन सा निकल गया हो जैसे | चाँद जब बिना लालच के आँधे महीने हर दिन कल से अधिक रोशनी हम सबको देता है तो लगता है चाँद के रूप में भगवान का कोई रूप हो जैसे | चाँद जब कभी कभी दिन के वक़्त नज़र आ जाता है तो लगता है चाँद सूरज से नई कोई दोस्ती कर रहा हो जैसे | चाँद जब पेड़ों की पत्तियों के बीच में से किसी रात नज़र आता है तो लगता है चाँद पर फूल पत्तियां खिल गयी हो जैसे | चाँद जब खुद का प्रतिबिम्ब पानी के आईने में कभी देखता है तो लगता है चाँद ने चाँद की फ़ोटोकॉपी करवाई हो जैसे | चाँद जब नज़र नही है आता हर महीने के वो 15 दिन तो लगता है रात के वक़्त चारों ओर अंधकार में पूरा आसमान कहीं खो सा गया हो जैसे | चाँद जब हर रात हम सबसे बड़ी दूर रहकर...