हिंदी कविता दशहरा | Dussehra Poem
आया बुराई पर अच्छाई की जीत का खास त्योहार ये दशहरे का |
नवरात्रे के पूरे होने का प्रतीक है खास त्योहार ये दशहरे का ||
विजय दशमी के रूप में भी मनाया जाता है खास त्योहार ये दशहरे का |
लंकापति रावण की निर्धारित मृत्यु के उपलक्ष में पूरे भारत में प्रसिद्ध है खास त्योहार ये दशहरे का ||
दस दिनों से संचालित रामलीला का समापन करवाता है खास त्योहार ये दशहरे का |
श्री राम और रावण के युद्ध का परिणाम श्री राम की विजय से पूरी दुनिया को दिखलाता है खास त्योहार ये दशहरे का ||
रावण के बड़े बड़े पुतले हर जगह लगाने के महत्व को दर्शाता है खास त्योहार ये दशहरे का |
उन रावण के पुतलो को वध के बाद श्री राम द्वारा जलवाया जाता है खास त्योहार ये दशहरे का ||
बच्चे जवान या फिर हो बूढ़े हर किसी को रावण दहन के बहाने एकजुट करवाता है खास त्योहार ये दशहरे का |
जगह जगह बड़े बड़े मेले में लोगों की भीड़ का ताका भी लगवा देता है खास त्योहार ये दशहरे का ||
सुर्यास्त के साथ साथ रावण के पूरे कुल का भी अस्त हम सबको दिखलाता है खास त्योहार ये दशहरे का |
कैसे अहंकार का अंत हमेशा बुरा ही होता है ये संदेश हम सबको हर वर्ष दे जाता है खास त्योहार ये दशहरे का ||
Comments
Post a Comment