Happy birthday Shivaay Poem

नटखट सा नन्हा सा शहज़ादा जो पिछले वर्ष ही हम सबकी ज़िन्दगी में है आया |

वैसे तो सब कुछ था पर अपने आने से घर के आंगन को अलग सा ही रोशन है कर गया हमारा शिवाय ||




खिल उठा है जैसे हमारे घर का हर कोना कोना उस नन्हे मेहमान के आने से |

अधूरा सा था एक रिश्ते जो उस शहज़ादे के आने से अब कही जाकर  हुआ है पूरा ||

 
ऊपर वाले की रहमत से वो नन्हा मेहमान आज पूरे 1 वर्ष का है हो गया |

कल की बात ही लगती है जब बड़े अरमानो से घर में स्वागत था उसका किया ||


हर वक़्त अपनी ना समझ में आने वाली बातें पूरी दुनिया को ये समझता है |

कोशिश भरपूर करता है पर अगर कुछ ज्यादा ही वक़्त लगता है तो वो बातें खुद को ही समझा लेता है ||


बेटे के रूप में नन्हें भगवान को अपनी ज़िंदगी में है जैसे पाया |

खुश रहे आबाद रहे जहाँ भी रहे अपना नाम करे ये आशीर्वाद का मंत्र  जिसने है सबसे पाया ||



माँ और बेटे के रिश्ते की तो हर जगह पूरी दुनिया में मिसाल है दी जाती |

पर गहराई बाप और बेटे के रिश्ते की भी कभी कम नही होती ||

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी कविता - उम्मीदों की कश्ती

Lohri Shayari 2019 | Lohri Poem

घाट नदी का