राम नवमी पर कविता | Jai Shri Ram


पूरी दुनिया में एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श पिता की उद्बुद्ध मिसाल है हमारे श्री राम |
  
ज़िन्दगी में किसी भी परिस्तिथि में किस प्रकार मन की भावनाओ को संभालने का एक सबक है हमारे श्री राम ||





कभी भी अपने लिए नही हमेशा अपनो के लिए ही जिये हमारे श्री राम |
अपनी माता के एक बार कहने पर ही 14 वर्ष के लिए वनवास को थे चले गए हमारे श्री राम ||

 हिन्दू धर्म के अलावा अन्य दूसरे धर्मों में आज भी पूजे जाते है हमारे श्री राम |
अपने सबसे बड़े भक्त हनुमान जी के मन में आज भी वास करते है हमारे श्री राम ||

महास्वम्बर में अपने पराक्रम से सीता जी से स्वम्बर थे जो रचाये वो है हमारे श्री राम |
 बड़े से बड़े योद्धा ने अपने थे घुटने टेके जिनकी हिम्मत के सामने वो है हमारे श्री राम ||
  
दो अक्षर के बहुत ही प्यारा से नाम से पूरे विश्व में पूजे जाते है हमारे श्री राम |
अयोध्या में जिनके नाम की गूंज हर जगह हर कोने से आती है वो है हमारे श्री राम ||
  
महाबली महाशक्तिशाली रावण के अहंकार के जिसने टुकड़े टुकड़े थे किये वो है हमारे श्री राम |
 शिवजी के सबसे बड़े भक्त रावण का विनाश था जिसने किया वो है हमारे श्री राम ||
  
रावण के साथ उसके पूरे कुल का भी विनाश था जिसने किया वो है हमारे श्री राम |
 मरते वक्त रावण ने भी नाम था जिनका लिया वो है हमारे श्री राम श्री राम ||

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी कविता - उम्मीदों की कश्ती

Lohri Shayari 2019 | Lohri Poem

घाट नदी का