जन्मदिन शायरी | Happy Birthday Shayari in Hindi


इस दुनिया में खुद के आने के रूप में मनाया जाता है हर वर्ष का जन्मदिवस |

खुद की उम्र एक वर्ष ओर बढ़ा देता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||


परिवार और दोस्तों के संग ख़ुशनुमा सा माहौल बनवा देता है हर वर्ष का जन्मदिवस |

सुबह से लेकर रात तक बस मनोरंजन में ही डुबोये रखता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||



सभी सगे संबंधियों का आधी रात से ही मुबारक देने का सिलसिला शुरू करवा देता है हर वर्ष का जन्मदिवस |

वो सभी शुभकामनाओ से मन की भावनाओं को नई ऊंचाई तक ले जाता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||


हर साल के बाद जीवन में नई जिम्मेदारियां अपने साथ जोड़ जाता है हर वर्ष का जन्मदिवस |

इंसान खुद ही मन से अपनी आयु को एक वर्ष और बड़ा समझवाने लगवाता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||


नए कपड़े पहनने का नया अवसर देता है हर वर्ष का जन्मदिवस

हर शख्स के लिए दीपावली से कम नही होता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||


पूरे दिन बस सभी शुभकामनाओ का अभिनंदन करने में ही निकलवा देता है हर वर्ष का जन्मदिवस |

जन्मदिवस के अगले दिन अगले जन्मदिवस का बेसब्री से इंतज़ार करवाने लगता है हर वर्ष का जन्मदिवस ||

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी कविता - उम्मीदों की कश्ती

Lohri Shayari 2019 | Lohri Poem

घाट नदी का