Teachers Day Hindi Poem | शिक्षक दिवस पर हिंदी कविता
ज़िन्दगी में ज़िंदगी भर का ज्ञान दे जाता है अध्यापक
ज़िन्दगी को सलीके से जीने का पाठ पढ़ा जाता है अध्यापक
अपनी पूरी ज़िन्दगी समाज के बच्चों को सवारने में लगा देता है अध्यापक
एक सरल और सुखम ज़िन्दगी तमाम उम्र बिता देता है अध्यापक
सारे बच्चों को अकेले ही एक कक्षा मैं अपने दम पर संभाल लेता है अध्यापक
किसी देश को सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाता है अध्यापक
आज के समाज में भी माँ और पिता के समान दर्जा रखता है अध्यापक
बच्चों की ज़िन्दगी बनाने में खुद की ज़िंदगी जीना भूल जाता है अध्यापक
ज़िन्दगी के कठिन से कठिन वक़्त में भी जीने का सही रास्ता सीखता है अध्यापक
परीक्षाओ के समय अपना घर बार छोड़ कर बच्चों को परीक्षा की तैयारियां करवाता है अध्यापक
मतदान के समय पूरे जिम्मेदारी से मतदाताओं से वोट सफलता पूर्वक डलवाता है अध्यापक
सुंदर से इस समाज को सभ्य और सम्पूर्ण बनाता है अध्यापक
Comments
Post a Comment